फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुत्ते-बंदर के काटे मरीजों की भीड़, 20 फीसदी में दो से ज्यादा जख्म;  बच्चों और वृद्धों की संख्या अधिक

Tue, 11 Nov 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 80 फीसदी में एक और बाकी में दो से अधिक जख्म मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों से घुमंतू कुत्तों को हटवाने का आदेश दिया है। ऐसे ही स्थानों पर कुत्ते लोगों को ज्यादा काट रहे हैं। जिला अस्पताल में भी रोजाना करीब 400 मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने आ रहे हैं। इनमें बच्चों और वृद्धों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एआरवी प्रभारी डॉ. मोहित बंसल ने बताया कि एआरवी लगवाने के लिए रोजाना 400 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें से करीब 100 नए मरीज हैं, बाकी के फॉलोअप वाले होते हैं। कुत्ता काटने पर मरीज को चार इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जिसमें मरीज का एक ही बार पंजीकरण किया जाता है। 80 फीसदी मरीजों में एक जख्म और 20 फीसदी में दो से ज्यादा गहरे जख्म मिल रहे हैं।

ऐसे मरीजों को सीरम लगाया जाता है। सबसे ज्यादा 80 फीसदी कुत्ता काटने के, 15 फीसदी बंदर के काटने और बाकी के चूहा-बिल्ली समेत अन्य के काटने के मरीज हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कुत्ते और बंदर के काटने के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एआरवी की व्यवस्था की गई है। वहां भी औसतन रोजाना 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ता काटने पर ये करें
- जख्म को नल के नीचे रखकर साबुन से करीब 10 मिनट तक धोने के बाद एआरवी लगवाएं।
- जख्म पर मिर्च न लगाएं, इससे रक्त संचार तेज होने से संक्रमण की गति बढ़ जाएगी।
- पालतू कुत्ते का टीकाकरण कराएं, सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों से सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें