फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चैरिटी चेस 2.0 से जुटाया सहयोग, 5 को वृंदावन में देंगे सहायता

Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
योग करते लोग 
विज्ञापन
आगरा। जिले के युवाओं और स्कूली बच्चों ने सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश की है। सदर स्थित रमन्ना गार्डन में इंटरेक्ट डिस्ट्रिक संस्था की ओर से इन्होंने चैरिटी चेस 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, साथ ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आयोजन टीम की रिद्धि गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से जुटाई गई सहयोग और सहायता सामग्री 5 अगस्त को वृंदावन जाकर दृष्टिबाधित और वंचित वर्ग के बच्चों को भेंट की जाएगी। इस पहल में टीसा स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेंट मार्क्स स्कूल और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने विशेष ध्यान (मेडिटेशन) और जुंबा किया में भरपूर उत्साह दिखाया। इस दौरान सोहम भटनागर, हर्ष भारद्वाज, देवांशी सिंह, अर्ज रागिनी, निशांत, तन्मय सेंगर, आराधिता शर्मा, आयुष, उज्ज्वल, गौरी, विक्रम गुप्ता, कोच सुनील, संयोगिता आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें