ताजमहल की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। इसका दीदार करने हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं। ताज में बिताए खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करते हैं। बुधवार को 21 देशों की मॉडल्स ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। खूबसूरत स्मारक में अलग-अलग देशों की 38 सुंदरियों को एक साथ देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
फिलीपिंस, फ्रांस, नीदरलैंड, रूस, बेलारूस, फिनलैंड, श्रीलंका, थाइलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार आदि देशों की मॉडल्स ने ताजमहल में फोटोशूट कराया। इनके साथ में भारत की मोनाली प्रधान भी शामिल थीं। दिल्ली से आईं सभी मॉडल्स मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड 2022 कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी हैं। इसका फिनाले जयपुर में होना है।