फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: बारिश के बाद निकली धूप, दिन के साथ रात में भी उमस और गर्मी ने किया परेशान

Wed, 17 Jul 2024 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बारिश के बाद निकली धूप से दिन के साथ रात में भी उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ठंडी हवाएं सूरज की तपिश से गुम हो गईं। 
विज्ञापन
धूप से सड़क पर सन्नाटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में धूप ने मंगलवार को मौसम का मिजाज एकदम से बदल दिया है। सोमवार तक चल रहीं ठंडी हवाएं सूरज की तपिश से गुम हो गईं। मंगलवार को धूप, उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले दो दिन शहर में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 20 जुलाई को बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से शहर में जोरदार बारिश नहीं हुई। गर्मी और उमस से शहरवासी परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धूप निकली। तेज धूप ने दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के पसीने छुड़ा दिए। धूप इतनी तेज थी कि हाथ-पैर और मुंह को ढककर चलने वाले भी सूरज की तपिश महसूस कर रहे थे। 

धूप के कारण अधिकतम तापमान में 4.8 और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे पहले आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अगले दो दिन हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं।

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 37.9
  • न्यूनतम तापमान- 29.4
  • सूर्योदय 5:25
  • सूर्यास्त- 7:12
  • एक्यूआई- 46
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें