फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़कन का सीक्वल बनाने की अब नहीं रही मेरी उम्रः सुनील शेट्टी

Mon, 22 May 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड के एक्शन मैन सुनील शेट्टी सोमवार को आगरा में थे। इस दौरान मीडिया ने उनके फिल्मी करियर को लेकर काफी चर्चा की। सुनील ने बताया कि साढ़े तीन साल बाद वे दो फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं। वहीं जब बात उनकी सुपरहिट मूवी धड़कन आई तो सुनील शेट्टी ने ऐसा जवाब दिया कि लोग हंसे बिना नहीं रह सके। सुनील ने कहा कि धड़कन का सीक्वल बनाने की अब मेरी उम्र नहीं रही। 
विज्ञापन


वहीं सुनील शेट्टी ने कहा कि अब छोटा परदा भी कम असरदार नहीं है। छोटे परदे पर इंडियाज गॉट चैंपियन ने उनकी सोच को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि वह साढ़े तीन साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार के काम की सराहना की। कहा कि सरकारें बेहतर काम कर रही हैं। स्वच्छता मिशन को भी उन्होंने अच्छी पहल बताया।

फतेहाबाद रोड स्थित होटल में एक फर्टिलाइजर कंपनी के प्रोडक्ट लांच करने आए सुनील शेट्टी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि साढ़े तीन साल बाद अगस्त में उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन के साथ ही वह भी अहम किरदार निभा रहे हैं। छोटे परदे के बारे में कहा कि इंडियाज गॉट चैंपियन से उन्हें अलग अनुभव हुआ है। अब कोई परदा बड़ा या छोटा नहीं है। 
विज्ञापन


फिल्म बाहुबली की अपार सफलता के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि दमदार स्क्रिप्ट, कहानी में नयापन और प्रस्तुतिकरण बेहतर होने से ही फिल्में चलती हैं। प्रोडक्ट अच्छा होगा तो चलेगा ही। अपने बेटे के बारे में बताया कि वह भी जल्द ही नई फिल्म में दिखाई देगा। 

फर्टिलाइजर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर क्यों बनें इस पर उनका कहना था कि काफी समय बाद कोई सरकार आई है, जोकि किसानों के बारे में सोच रही है। देश के किसानों में अभी जागरूकता की कमी है। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए। स्वच्छता का मिशन भी अच्छा है। इसमें लोगों को व्यक्तिगत भागीदारी भी निभानी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें