फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: आगरा में पूरे सप्ताह झुलसाएगी धूप, पारा 41 रहा...16 मई को हीट वेब का अलर्ट

Mon, 13 May 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र की मानें तो पूरे सप्ताह भीषण गर्मी रहेगी। 16 मई को हीट वेब का अलर्ट है।
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।  सूरज आग बरसा रहा है। रविवार को भी भीषण गर्मी से निजात नहीं मिली। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने परेशान किया। दोपहर को कुछ देर बादल छाए मगर गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। छुट्टी का दिन होने के बाद भी स्मारकों में पर्यटकों की संख्या कम रही। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र की मानें तो पूरे सप्ताह भीषण गर्मी रहेगी। 16 मई को हीट वेब का अलर्ट है।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम 40
न्यूनतम 25
सूर्योदय 5:31
सूर्यास्त 6:57
एक्यूआई
68


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें