फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बादलों की ओट में दुबका रहा सूरज, जनजीवन प्रभावित

Sun, 28 Jan 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन की राहत के बाद मौसम ने रविवार को पलटा मार दिया। सूरज कोहरा एवं बादलों की ओट में दुबका रहा। पारे में गिरावट से मौसम में ठंड बढ़ गई। शीतल हवा के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से लगातार धूप निकलने से लोगों को गलन भरी सर्दी से काफी राहत मिल गई थी, लोग ठंड के जल्द विदा होने की उम्मीद करने लगे, लेकिन मौसम ने फिर से पलट मार कर दी। सुबह के समय काफी घना कोहरा छाया रहा। जिससे मौसम में काफी ठंड बढ़ गई। वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक रहा। इस समय माघ का महीना चल रहा है। इस माह में बढ़ी संख्या में लोग गंगा स्नान को गंगा घाटों पर जाते हैं। ठंड की अधिकता के चलते गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुई। गंगा घाटों पर काफी कम संख्या में श्रद्धालु नजर आए।
पूरे दिन बादलों का डेरा रहने से सूरज के दर्शन नहीं हुए। शनिवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री तक पहुंच गया था। धूप न निकलने से पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर को तीन बजे अधिकतम पारा 18 डिग्री तक ही पहुंच सका। ठंड के चलते बाजार में भी असर दिखाई दिया। काफी कम संख्या में लोग बाजारों में नजर आए। शाम के समय फिर से कोहरे की दस्तक होने लगी और पारा गिरना शुरू हो गया। जिससे रात को मौसम में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही। आने वाले दिनों में और भी ठंड पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें