फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरा और पाले से मटर, सरसों और आलू की फसलें प्रभावित

Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा और पाला लगातार पड़ रहा है। जो फसलों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है। मटर उत्पादक किसानों को पूरा उत्पादन नहीं मिल पा रहा। उत्पादन में 50 फीसदी तक कमी किसान बता रहे हैं। इसके अलावा आलू में झुलसा रोग लग रहा है और सरसों की फसल में भी रोग लग रहा है। किसान लगातार मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी का आगाज एक माह पहले से हो चुका था और लगातार जारी है। जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक रह चुका है। एक महीने से कोहरे का साया भी लगातार बना हुआ है। मौसम अत्यधिक ठंडा होने पर पाला पडऩे से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ओस की बूंदे फसलों पर जम जाती हैं। जिससे काफी नुकसान फसलों को हो रहा है। भीषण कोहरा और पाला मटर, आलू, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाता है। कोहरे और पाले की वजह से फसलों की ग्रोथ नहीं हो पाती। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। मटर उत्पादक किसान एक बीघा खेत से 16 से 18 बोरी मटर की फली का उत्पादन लेते थे। यह उत्पादन गिरकर 8 से 10 बोरी का रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें