गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे यात्रियों के सामने सीटों का भारी संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण भारत जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद, अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में जून और जुलाई तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। रेलवे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गाैतम ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। लोग समर स्पेशल ट्रेन का शिड्यूल देखकर जा सकते हैं।
प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
हिमसागर एक्सप्रेस (कन्याकुमारी): यह ट्रेन 2 अगस्त तक पूरी तरह फुल है। स्लीपर श्रेणी में 40, थर्ड एसी में 16 और सेकेंड एसी में 15 वेटिंग है।
माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: यह ट्रेन 29 जून तक फुल है। सेकेंड एसी में 19, थर्ड एसी में 22, स्लीपर में 28 और थर्ड एसी इकोनॉमी में 13 की वेटिंग चल रही है।
जबलपुर-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: इस ट्रेन में 28 जुलाई तक बुकिंग फुल है। फर्स्ट एसी में 5, सेकेंड एसी में 17, थर्ड एसी में 32, स्लीपर में 68 और थर्ड एसी इकोनॉमी में 15 की वेटिंग है।