फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने शराब पीने से मना किया तो झूल गया फांसी पर

Sat, 01 Jul 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी युवक ने शराब पीने की मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह परिवारीजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर कालोनी निवासी गौतम उर्फ छोटू (25) अविवाहित था। बेरोजगार होने के साथ ही उसे शराब की लत लग गई थी। वह आए दिन शराब पीकर घर आता था। बताते हैं कि शुक्रवार को भी वह शराब पीकर घर में आया तो मां-बाप ने उसे डांट दिया। 

इसी बात से नाराज होकर शनिवार सुबह करीब तीन बजे उसने बरामदे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 3:30 बजे परिवारीजनों को जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें