फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी पालिका के कैशियर ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
मथुरा। किशन सविता फाइल फोटो। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद के कैशियर ने बुधवार सुबह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शोक में नगर पालिका कार्यालय बंद रहे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसी वजह से वह अवसाद में चल रहे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कैशियर 54 वर्षीय किशन सविता ने बुधवार सुबह चार बजे अपने बल्देगंज स्थित घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन पर मारी। गोली लगते ही वह गिर गया। गोली आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग वहां आ गए। खून से लथपथ किशन सिंह को परिजन मथुरा अस्पताल ले गए।
वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि किशन लाल 15 दिन से अवकाश पर थे। मंगलवार को अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को कार्यालय ड्यूटी पर जाना था। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि किशन सिंह बीमार थे। वह काफी समय से अवसाद ग्रस्त थे। उनके पास 2006 में लाइसेंसी बंदूक ली थी। उसी से गोली मारकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। वह 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने पंचायतनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें