फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में ही न्यौली चीनी मिल फेल, पांच दिन पेराई सत्र आगे बढ़ा

विज्ञापन
कासगंज न्यौली चीनी मिल में निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल ट्रायल में ही फेल हो गई है। चार दिन तक चले ट्रायल में मिल में तकनीकी खामी आ गई। लिहाजा मिल का पेराई सत्र पांच दिन आगे बढ़ा दिया गया है। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए चीनी मिल को नोटिस दिया है। गन्ना अधिकारी ने मिल का जायजा लेकर जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक मात्र चीनी मिल न्यौली में है। पिछले साल तकनीकी खामी के चलते मिल बार-बार बंद हुई। इससे गन्ना किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और गन्ना खरीद प्रभावित रही। इस बार गन्ना आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए गन्ना विभाग को निर्देश दिए कि जल्द ही ट्रायल कराकर समय से पेराई सत्र शुरू कराएं। इस पर गन्ना अधिकारी ने न्यौली चीनी मिल को ट्रायल के निर्देश दिए।
पिछले चार दिन से चीनी मिल में ट्रायल चल रहा था, लेकिन कई बार तकनीकी खामी आई और चीनी मिल बंद हो गई। ऐसे में आगे पेराई के दौरान भी खामी आने की आशंका है। चीनी मिल ने पेराई सत्र को पांच दिन आगे बढ़ा दिया है। गन्ना विभाग ने न्यौली चीनी मिल को नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार को गन्ना विभाग के अधिकारी न्यौली चीनी मिल पहुंचे और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें