फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने दी जान

विज्ञापन
मृतक ओमवीर का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर में कर्ज और फसल में नुकसान होने से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान का शव सोमवार की देर शाम गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि दो बैंक से करीब ढाई लाख का कर्ज लिया था। इसे चुकाने के लिए नोटिस आ रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी ओमवीर सिंह यादव (45) ने इस बार धान की फसल की थी। परिजनों के अनुसार जब फसल तैयार हुई तो लागत भी वसूल नहीं हो रही थी। इस बरबादी को देख किसान बेहद परेशान हो गया। पूर्व में उसने दो बैंकों से करीब ढाई लाख का लोन भी ले रखा था। उसकी अदायगी को लेकर भी बैंक से नोटिस जारी हो चुके थे।
बैंक की देनदारी और फसल में हुए नुकसान से वह हताश था। सोमवार दोपहर वह खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर अंगौछा के फंदा पर लटका मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी थी। इसके चलते किसान की मौत के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी। क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो से रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-ऋषिराज, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें