फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवापुर में दिल्ली से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी युवक की बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शव बरामदे में लगे जंगले में शर्ट के सहारे लटका मिला। परिजन मामले में हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी अनिल कुमार सक्सेना (39) दिल्ली में रहकर खुद का ट्रैक्टर चलाता था। पत्नी रेखा भी उसके साथ ही रह रही थी। 20 सितंबर को वह अकेला गांव आया था। बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। रात करीब 9:30 बजे परिजनों ने अनिल का शव कमरे के बाहर बरामदा में लगे जंगला पर शर्ट के फंदे से लटका देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका भी जताई गई। हालांकि पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें