फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
15एमएनपी-03-मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। गांव हसनपुर निवासी एक युवक का शव बुधवार की सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजन रात से उसकी तलाश कर रहे थे। पत्नी ने रिश्तेदार पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रातभर तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह राहुल का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में आम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका मिला। शव को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी साधना ने रिश्तेदार युवक पर कुछ दिन पूर्व खेत से निकलने के विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें आशंका है कि रिश्तेदार ने ही पति की हत्या की है। उधर मृतक के पिता ब्रजेश की ओर से भी थाने में रिश्तेदार युवक द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें