फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
24एमएनपी-15-घिरोर के गांव गोदना में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। पति से झगड़े के बाद करीब 15 दिन पूर्व मायके आई महिला ने बुधवार की सुबह मंदिर में फांसी लगाकर जान दे दी। शव मंदिर परिसर में एक कुंडे में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोदना निवासी 47 वर्षीय मिथलेश कुमारी का करीब 15 दिन पूर्व किसी बात पर झगड़ा हो गया था। नाराज होकर वह मायके गांव शाहजहांपुर पिता रामबाबू के पास आ गई थी। बुधवार की सुबह वह घर से मंदिर पूजा करने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मिथलेश का शव मंदिर परिसर में एक कुंडे पर लटका देखा। जानकारी मिलने के बाद वृद्ध पिता व परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि पति से झगड़े के बाद मिथलेश मायके में रह रही थी।, लेकिन उसने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें