दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव उझैया में भाई द्वारा मोबाइल न दिए जाने से क्षुब्ध होकर एक
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने के बाद मामला खुदकुशी का निकला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव उझैया निवासी संतोष चौहान की 18 वर्षीय पुत्री
एकता चौहान बुधवार की रात खाना खाने के बाद छोटे भाई के पास पहुंची।
मोबाइल पर गेम खेल रहे भाई से मोबाइल देने के लिए कई बार कहा, लेकिन उसने नहीं दिया।
इसी बात से नाराज होकर एकता अपने कमरे में चली गई। कमरे में पंखा के कुंडा से फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो एकता का शव फंदे पर लटका मला। किसी ने
पुलिस को युवती की हत्या करने की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान
मामला खुदकुशी का निकला। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। पुलिस पंचनामा भर वापस लौट गई। थानाध्यक्ष बेगराम कश्यप ने बताया कि युवती ने खुदकुशी की है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।