फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार फीकी रहेगी मीठी ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। ईद-उल-फितर मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमजान पूरे होने के बाद मनाई जाने वाली वाली इस ईद को ‘मीठी ईद’ भी कहते हैं। लॉकडाउन की वजह से इस बार ईद की रौनक भी फीकी ही रहेगी और ऐसा पहली बार होगा। घरों में रहकर ईद की नमाज अदा की जाएगी और त्योहार मनाया जाएगा। नगर की सभी मस्जिदों में सिर्फ इमाम ही नमाज अदा करेंगे। इसी तरह अलविदा जुमे की नमाज होगी।
विज्ञापन

ईद को लेकर इस बार बाजारों में रौनक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से बाजार सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खोली जा रही हैं, जबकि हर वर्ष रमजान माह में देर रात तक बाजार खुलते थे। चांद रात पर तो पूरी रात बाजारों में रौनक रहती थी। ईदगाह में साल में दो बार ईद की नमाज होती है, लेकिन इस बार ईदगाह बंद ही रहेगी।
लाखों का होता था कारोबार
ईद पर बाजारों में लाखों रुपये का कारोबार होता था। मुस्लिम समाज के लोग इस त्योहार पर नए कपड़े, जूते, चप्पल खरीदते हैं। खीर बनाने के लिए मेवे खरीदते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। व्यापारी मुरारी जाबिया, उमंग जैन, मुकेश जैन, अनिल कोटवनिया ने बताया कि इस बार लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सावधानी बरतें और निर्देशों का करें पालन
सरायशाही मस्जिद के इमाम मौलाना जर्रार हुसैन का कहना है कि सावधानी बरतें, सरकार के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे नाजुक हालातों में घरों में रहकर ही अलविदा जुमा और ईद की नमाज अदा करें। इधर, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल बंद रखे जाएं।
घर पर शांति से मनाएं ईद
राया। एसडीएम जगप्रवेश की अध्यक्षता में थाना राया परिसर में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते लोग ईद का त्योहार घर पर ही मनाएंगे। इस बार मुस्लिम ईद के त्योहार पर मस्जिद में एकत्रित नहीं होंगे। बैठक में बंद दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोलने पर चर्चा हुई। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, किशन सर्राफ, रमेश चंद्र बजाज, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, कमल गोयल, ओमा गुरू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें