फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध किशोर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव सुल्तानगंज में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव नहर पटरी के पास कंज के पेड़ से लटका मिला। परिजन शव घर ले आए और बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी सुरेंद्र सिंह सक्सेना ने 17 वर्षीय पुत्र सनी को शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर डांट लगा दी। पिता की डांट से नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा की गुस्सा शांत होने के बाद वह घर लौट आएगा, लेकिन जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। कुछ देर बाद सनी का शव नहर पटरी के पास कंज के पेड़ पर लटका दिखा। शव उतारने के बाद परिजन घर ले गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें