मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बेसिक हेल्थ वर्कर एवं पर्यवेक्षक संघ की सांकेतिक बैठक शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित की गई।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता के साथ छह अन्य भत्ते स्थगित किए जाने की निंदा की। मजदूर दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन रवींद्र सिंह गौर प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान लगातार घरों से दूर रहकर पूरे मनोयोग से सेवा कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह महंगाई भता एवं अन्य भत्ते फ्रीज करने के आदेश से कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा। अत: सरकार को अपने आदेश पर पुन: विचार करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में हरिभान सिंह मंत्री, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, सतेंद्र यादव उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता संठन मंत्री, शैलेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, सत्य नारायण सिंह, संतोष कुमार, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र मोहन, रामतीरथ, शांती देवी, उमाकांत पाठक, कमलदीप, अंकित अरोरा रहे।