पटियाली। ग्राम भैंसरासी में आत्महत्या करने वाले दंपती का बुधवार देर रात ही गांव के ही श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो अर्थी उठने से ग्रामीण गमगीन हो गए।
रिंकी(22) के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के बाद उसके पति राजीव ने भी गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। शवों के घर पर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।
दंपती के एक साथ आत्महत्या करने से ग्रामीण भी शोकाकुल नजर आए। बाद में दोनों शवों की अल- अलग अर्थी सजाकर गांव के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।