फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने भरे बाजार राहगीर को रौंदा, मौत- बाजार में हादसा होते ही मची भगदड़, घबराए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट इलाके में प्रभुपार्क के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित बाइक एक प्याज के ठेेले में घुस गई। आरोपी बाइक छोड़ कर भाग गया। मामले मे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार देर शाम अलीगढ़ से शव आते ही लोगों मालगोदाम चौराहे पर जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कहकर लगभग 25 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर के लवकुशननगर निवासी महेश (50) बृहस्पतिवार देर शाम सब्जी लेने नदरई गेट क्षेत्र में प्रभुपार्क के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान माल गोदाम चौराहे की ओर से आई एक तेज गति की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित बाइक पास में ही खड़े प्याज के ठेले में घुस गई। इससे ठेला पूरी तरह से टूट गया और प्याज भी चारों ओर फैल गया।
आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार देर शाम अलीगढ़ से शव आने पर परिजनों ने अन्य लोगों के साथ माल गोदाम चौराहे पर जाम लगा दिया और मुआवजे के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

काफी देर बाद पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों को वहां से हटाया गया। बताया जाता है कि महेश के दस बच्चे हैं। इनमें नौ बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि पांच बेटियां एवं एक नाबालिक बेटा पढ़ाई करते हैं।
बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना चल रही है। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा था। जानकारी मिली है कि उसने दम तोड़ दिया है। - राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें