मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान के रहने वाले एक शख्स ने घरेलू कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान गुप्ता चक्की वाली गली निवासी 40 वर्षीय उमेश कुमार सोमवार की शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। देर रात किसी समय उन्होंने पंखा के कुंडा में अंगौछा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे शव को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुदकुशी को लेकर परिजनों की ओर से घरेलू कारण बताए गए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।