फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करोड़ों की जमीन पर बिगड़ी ऐसी नीयत, चार माह में तीसरी बार चला नगर निगम का बुलडोजर; हुआ हंगामा

Sat, 05 Oct 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शास्त्रीपुरम में करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा बार-बार कर लिया जाता है। नगर निगम की टीम ने बीते दिन चार माह में तीसरी बार बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। 

 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  शास्त्रीपुरम में एलन हाउस पब्लिक स्कूल के पास करोड़ों की जमीन पर चार महीने में तीन बार कब्जा किया गया। नगर निगम ने शुक्रवार को तीसरी बार बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया और जमीन खाली कराई। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। नगर निगम को नारेबाजी और विरोध कर रही महिलाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन




 

अधिवक्ता शैलराज सिंह ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी कि शास्त्रीपुरम में सरकारी जमीन पर इटावा निवासी मुकेश ने कब्जा किया है। नगर निगम ने दो बार कब्जा हटवाया, बार-बार अवैध निर्माण कर लिया गया। इस पर शुक्रवार को नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम उपनगर आयुक्त सरिता सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अजय सिंह और प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

 

जैसे ही प्रवर्तन दल ने कार्रवाई प्रारंभ की, वहां रहने वाली महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बुलडोजर के आगे खड़े होकर गालीगलौच की। नगर निगम अधिकारियों ने पुलिस बुला ली और बुलडोजर की मदद से जमीन को खाली कराया। खोखे भी निगम ने जब्त किए।

 
विज्ञापन

नाले से हटवाया अवैध कब्जा
तहसील प्रशासन के साथ नगर निगम ने जगदीशपुरा में नाले पर किया गया अवैध कब्जा हटवा दिया। प्रभु टॉकीज के सामने नाले पर टिनशेड डालकर कब्जा किया गया था। मंगल सिंह का कहना था कि जमीन उनकी है। तहसील प्रशासन की जांच में जमीन मंगल सिंह की नहीं पाई गई। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, लेखपाल सुरजन सिंह, राजस्व निरीक्षक वैभव यादव, प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें