कासगंज के सोरों में भेड़िया की अफवाह से दहशत फैल गई। स्टेशन रोड पर गली में शुक्रवार को रात के समय सीसीटीवी में ये जानवर कैद हो गया। सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
तीर्थ नगरी के स्टेशन रोड निवासी रामगोविंद महेरे के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भेड़िया जैसा दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। सीसीटीवी में अचानक जानवर को देखकर परिजन दहशत में आ गए। इसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सीसीटीवी में इस जानवर को देखा।
सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले एक बकरी को भी जानवर उठाकर ले गया था। वन विभाग के पास भी यह वीडियो पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी विवेक ने बताया कि जो जानवर सीसीटीवी मे दिखाई दे रहा है, उसकी पूंछ लंबी दिखाई दे रही है। क्षेत्र में कौन सा जानवर है, इसकी जानकारी के लिए रात में निगरानी को टीम लगाई जाएगी।