फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश के लिए विषयवार सीटें जारी कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के बाद विषयवार सीटों की संख्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। प्रत्येक विषय के शोध निर्देशकों के नाम और उनको कितने शोधार्थियों को शोध कार्य कराने की अनुमति दी गई है, उसकी संख्या भी अपलोड की गई है। इस पर 19 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह के मुताबिक विषयवार शोध निर्देशकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रत्येक शोध निर्देशक को कितने शोधार्थियों को शोध कार्य कराने की अनुमति दी गई है, उसकी संख्या भी दर्ज है। यदि किसी शोध निर्देशक को अपनी सीटों के संबद्ध में कोई आपत्ति है तो वह 19 अप्रैल तक विश्वविद्यालय के शोध विभाग में या फिर डीन रिसर्च के व्हाट्सएप नंबर 7017465022 पर जानकारी दे सकते हैं।
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल को कराई गई थी। 10 अप्रैल को प्रश्नपत्रों की बुकलेट और उत्तर कुंजी अभ्यर्थियाें की लॉगिन में अपलोड कर दी गई थी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि प्रश्नों से उत्तर कुंजी का मिलान के बाद 17 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, अधिकांश आपत्तियां प्रश्नों के उत्तर के संबंध में हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की ओर से संबंधित विषय के दो विशेषज्ञों को नामित किया गया है, ये आपत्तियों की जांच करेंगे। आपत्ति सही पाए जाने पर संबंधित विषय के सभी अभ्यर्थियों को उसका लाभ मिलेगा। डीन रिसर्च के मुताबिक एक-दो दिन में आपत्तियों का निस्तारण करके प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के संविदा शिक्षकों को भी इस बार शोध निर्देशक बनाया गया है, उन्हें सीटें आवंटित कर दी गई हैं। पहली बार विश्वविद्यालय के संविदा शिक्षक शोध कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें