फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गांव रोझौली का उप स्वास्थ्य केंद्र हुआ खंडहर, इलाज के लिए परेशान हैं नौ हजार लोग

Sun, 06 Jun 2021 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रोझौली की आबादी करीब 9 हजार है। लोगों को सस्ता एवं सुलभ इलाज मिले। इससे लिए चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी। 
विज्ञापन
ग्राम रोझौली का उप स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम रोझौली में बना उप स्वास्थ्य केंद्र विभागीय अफसरों की अनदेखी से चार साल में ही खंडहर होने लगा है। उप स्वास्थ्य परिसर में कीचड़ भरे होने से वहां पहुंचना तक मुश्किल है। चिकित्सक, एएनएम आदि की तैनाती नहीं होने से नौ हजार की आबादी इलाज के लिए भटकने को मजबूर है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कोई चिकित्सक व एएनएम की तैनाती नहीं हो सकी गांव के मनीष चाहर, मांगी लाल, प्रदीप चाहर, सत्तो चाहर आदि ने बताया कि कई बार शिकायतें भी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि गांव में पहले एएनएम की तैनाती थी लेकिन अब उसका तबादला सीएससी पर हो गया है। 

ग्रामीण मनीष चाहर ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। मुख्यमंत्री को पोर्टल पर भी शिकायतीपत्र डाला गया है। इसके बाद भी उप स्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त कराकर संचालित नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को सीकरी अथवा अन्य दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीण मांगी लाल ने बताया कि गांव का सरकारी अस्पताल बंद पड़े होने से लोगों को बुखार, सर्दी जुकाम होने पर झोलाछाप से दवाएं लेनी पड़ती है। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर लोग फतेहपुर सीकरी अथवा आगरा जाने को मजबूर हैं। 

दाऊदपुर के स्वास्थ्य केंद्र का शुरू हुआ रंग-रोगन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम दाऊदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाए जाने लगे हैं। शनिवार को रंगाई पुताई कर स्वास्थ्य केंद्र को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. रामेश्वर चौधरी ने केंद्र की बदहाली की शिकायत आला अफसरों से की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें