फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार की देर रात्रि शराब के नशे में धुत युवकों के बीच एक खेत में झगड़ा हो गया। एक युवक को खेत में पड़ा देख गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को खेत में मर्डर होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस, थाना पुलिस, कोबरा मोबाइल मौके पर पहुंच गए। पुलिस की जांच में पता चला वहां किसी का मर्डर नहीं हुआ था। पुलिस को शराब के नशे में धुत तीन युवक मिले। जिन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यह वाकया सोमवार रात्रि करीब 10:30 बजे अहरौली के मजरा नगला बेरिया में हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महावीर के खेत में एक युवक पड़ा हुआ है। वहीं दो लोग टेंपो में अचेत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस जब मौके पर गई तो देखा कि तीनों युवक नशे की अवस्था में थे। इन युवकों में धनेश निवासी शांतापुरी कॉलोनी, प्रदीप निवासी नगला खंजी सोरों, अमरीश निवासी तकुआवर सोरों हैं। बताया गया कि तीनों युवक नशे में आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। गांव में मध्यरात्रि तक ग्रामीणों का जमावाड़ा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें