फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक- फोरलेन सड़क के बीच में लगे विद्युत पोल बन सकते हैं बड़ी दुर्घटना का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बावजूद सड़क के बीच लें लगे विद्युत खंभे अभी तक नहीं हटाए जा सके हैं। जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। कई बार लोग शासन के समक्ष समस्या उठा चुके हैं, लेकिन निदान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क में निर्माणदायी संस्था ने शहर की सीमा के बांकनेर तक डिवाइडर बनाया है। राज कोल्ड स्टोर तिराहा तक यह काम अधूरा है। यहां डिवाइडर नहीं लगाए गए हैं। इससे सड़क पर अतिक्रमण रहता है। बस स्टैंड पर जाम लग जाता है और वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। डिवाइडर बनने पर यह समस्या खत्म हो सकती हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक बीच सड़क पर लगे विद्युत पोल हैं। इनसे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है। खंभों की शिफ्टिंग के लिए लोक निर्माण विभाग ने विद्युत विभाग को करीब सवा चार करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन कार्य अभी तक अधूरा है। विद्युत विभाग ने एक करोड़ रुपये की डिमांड शेष खंभों की शिफ्टिंग के लिए की है। जिलाधिकारी सीपी सिंह के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को डिवाइडर का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
लोगों की बात-
- सड़क के बीचों-बीच विद्युत खंभों से दुर्घटनाओं का खतरा है। शीघ्र ही इन्हें हटाया जाना चाहिए। डिवाइडर बनाना भी बेहद जरूरी है। काफी समय से यह काम चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।- गोपाल माहेश्वरी।
विज्ञापन

- फोरलेन सड़क में अभी भी तमाम खामियां हैं। सबसे बड़ी समस्या तो विद्युत खंभों को लेकर है जो सड़क के बीचों-बीच में खड़े हैं। पहले सोरों गेट पर इन विद्युत पोलों से दुर्घटना भी हो चुकी है। कोई ध्यान नहीं है।- सनी गुप्ता।
- जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया है कि वे खंभों की शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर दें। जैसे ही शासन से धन मिलेगा विद्युत विभाग को हस्तांतरित कर देंगे। पोल शिफ्टिंग के बाद ही डिवाइडर का काम होगा। शीघ्र ही ये दोनों कार्य कर लिए जाएंगे।- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें