कासगंज। अभ्युदय कोचिंग में तैयारी करने के लिए नीट व एसएससी के लिए आवेदन आए हैं। कोचिंग में निर्धारित तिथि पर पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। अभी छात्रों को एक सप्ताह का इंतजार करना होगा।
शासन से गरीब परिवारों के छात्रों के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत एक जुूलाई से पढ़ाई कराने की व्यवस्था निर्धारित की गई। इसके लिए आवेदन मांगे गए। एसएससी व नीट की तैयारी के लिए आवेदन किए गए हैं। इनके लिए 133 आवेदन आए हैं। तैयारी कराने के लिए विषय विशेषज्ञ रखे जाने हैं। इसके लिए आवेदन भी लिए जा चुके हैं। 15 जून तक चयन होना था, लेकिन अभी तक चयन नहीं हो सका है। इससे निर्धारित तिथि को कोचिंग शुरू नहीं हो सकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि तैयारी के लिए 30 संख्या आवश्यक होती है। एसएससी व नीट के लिए ही पर्याप्त आवेदन आए हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं हुए है। एसएससी व नीट की कोचिंग जल्द शुरू होगी। शासन से नई गाइड लाइन आने के कारण पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी।