फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में किया जागरूक

Mon, 10 Nov 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो01सोरोंजी के संततुलसी दास इंटर में साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देती पुलिस ।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में सोमवार को पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जगदीश सिंह ने महिला सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, फायर ब्रिगेड 101, तथा एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108 पर संपर्क किया जा सकता है। साइबर थाना प्रभारी रामकेश राजपूत ने साइबर क्राइम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। कहा कि सोशल मीडिया या फोन पर अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साइबर अपराध या धोखाधड़ी का शिकार होने पर 1930 पर काल करें व साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 और घरेलू हिंसा महिला सहायता नंबर 1081 की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य रामकरन, प्रेमप्रकाश, संजय कुमार, नीरज सक्सेना, विनोद रावत, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें