फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लगाया जाम

Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव कुतूपुर निवासी 35 वर्षीय संजय पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार सुबह परिजन ने किशनी–सकरावा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन का आरोप है कि पूर्व प्रधान की लगातार धमकियों के सदमे से संजय की मौत हुई है। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को मोर्चरी के लिए भेजा। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।रविवार सुबह संजय पाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन शव को घर पर ही रखे रहे। सोमवार सुबह मृतक का भाई रघुनंदन पाल इंदौर से गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजन ने शव को किशनी–सकरावा मार्ग पर रखकर ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुतूपुर मार्ग पर ट्रैक्टर लगाकर रास्ता भी बंद कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया कि संजय का एक पूर्व प्रधान से जमीन का विवाद चल रहा था। पूर्व प्रधान लगातार धमकियां दे रहा था। मौत से कुछ देर पहले भी उसे धमकी दी गई थी। परिजन का कहना है कि इसी सदमे में संजय की मौत हुई है। कुछ समय पहले संजय के भाई राधेश्याम की भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने परिजन को भरोसा दिलाया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और करीब दो घंटे से लगा जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें