गणित ओलंपियाड में परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : गणित ओलंपियाड में परीक्षा देते छात्र।
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता के निर्देशन में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी बीआरसी केंद्रों और नगर शिक्षा केंद्र पर परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित हुई। प्रत्येक कंपोजिट तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
बीएसए के निर्देशन पर खंड शिक्षाधिकारियों की देख रेख में बीआरसी मैनपुरी, करहल, बेवर, सुल्तानगंज, घिरोर, कुरावली, किशनी, बरनाहल, जागीर और नगर क्षेत्र पर परीक्षा आयोजित हुई।
खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही एसआरजी और एआरपी ने परीक्षा का निरीक्षण किया। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि प्रथम 10 स्थान प्राप्त बच्चों को जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभाग कराया जाएगा।