रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
- फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
मैनपुरी। डिपो की ओर से किशनी क्षेत्र के रठेह से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। बस का संचालन सोमवार से शुरू होगा।
पिछले दिनों डिपो के बेड़े में 11 नई बसों के शामिल होने के बाद अधिकारियों द्वारा नए मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। डिपो के अधिकारियों द्वारा किशनी क्षेत्र के रठेस से आगरा के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मथुरा के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद अब किशनी क्षेत्र के रठेह से आगरा के लिए नियमित बस संचालन शुरू कराया जाएगा। बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे रठेह से आगरा के लिए रवाना होगी।
इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
एआरएम ने बताया कि बस प्रतिदिन शाम 4 बजे शहर के बस स्टैंड से चलकर भांवत, समान कटरा होकर रठेह पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 7 बजे रठेह से चलकर किशनी, करहल, सिरसागंज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद होते हुए सुबह 11 बजे आगरा पहुंचेगी। वहां से दोपहर दो बजे बस फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर होते हुए मैनपुरी पहुंचेगी।