यूपी के एटा में चार दिनों के अंदर कठुआ जैसे दो केस सामने आए हैं। यहां आठ और नौ वर्ष की बच्चियों के साथ रेप कर उनकी हत्या कर दी गई।
अब इसके विरोध में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे शिक्षकों के साथ रोड पर उतर आए। आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
नेशनल हाईवे जाम किए जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। बच्चों और शिक्षकों से जाम खत्म किए जाने की अपील की गई।