फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: एक माह बाद बीएएमएस का रिजल्ट जारी, छात्रों ने खड़े किए सवाल; बोले- यह तो वही पुराना परिणाम

Sun, 27 Sep 2026 04:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बीएएमएस परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद कमेटी बनाई गई थी। कमेटी के निर्णय के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि वही पुराना रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस विद्यार्थियों के रिजल्ट पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक महीने इंतजार के बाद 25 सितंबर की शाम विश्वविद्यालय ने रिजल्ट अपडेट किया। विद्यार्थियों का दावा है कि उन्हें वही पुराना परिणाम मिला, जिसके खिलाफ उन्होंने चैलेंज फॉर्म भरकर फीस जमा की थी।
विज्ञापन


विद्यार्थी विकल्प ने बताया कि जब कमेटी ने मामले की जांच की थी तो उसके बाद भी परिणाम में बदलाव क्यों नहीं हुआ। इसी समस्या पर एक बार फिर बीएएमएस के विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया है। विद्यार्थी मुकुल ने बताया कि कुछ विषयों में चैलेंज फॉर्म भरने के बाद अंक बढ़ने के बजाय कम हो गए थे। वहीं, जिन विषयों में चैलेंज फॉर्म नहीं भरा गया, उनमें भी अंक कम होने की शिकायत सामने आई थी।

इस पर बीएएमएस विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था। इसके बाद 1 सितंबर को जांच कमेटी बनाई गई। विद्यार्थियों के मुताबिक, 25 सितंबर को कमेटी ने अपना निर्णय लिया और इसके बाद शुक्रवार शाम रिजल्ट अपडेट किया गया। बीएएमएस की पढ़ाई पांच साल में पूरी होनी चाहिए लेकिन परीक्षा और रिजल्ट में देरी के कारण विद्यार्थियों को करीब सात साल लग रहे हैं। चैलेंज फॉर्म भरने के बाद भी यदि वही रिजल्ट देना था तो विद्यार्थियों से फीस लेकर इतना इंतजार क्यों कराया।
विज्ञापन


कमेटी का निर्णय भी आ गया और क्रियान्वयन भी हो गया। विद्यार्थियों के दोनों मूल्यांकन को देखते हुए जो बेहतर था वही अंक दिए गए। -ओम प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें