फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: तैयार नहीं हो सका स्नातक द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम, छात्र-छात्राओं को नहीं पता, क्या पढ़ना है

Thu, 28 Jul 2022 03:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि पाठ्यक्रमों को तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। द्वितीय और तृतीय वर्ष का पाठ्यक्रम एक साथ तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम तैयार नहीं करा सका है। द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को तृतीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में क्या पढ़ना है, यह अभी उन्हें पता नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बोर्ड ऑफ स्टडीज के माध्यम से पाठ्यक्रम तैयार कराने के बाद विद्या परिषद और कार्य परिषद में रखकर स्वीकृत कराना होगा।
विज्ञापन


वहीं पाठ्यक्रम तैयार होने के बाद किताबें छपने के लिए दी जाएंगी। छपकर आने के बाद वह छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए उपलब्ध होंगी। यह प्रक्रिया लंबी है, इसमें अभी समय लगेगा। प्रथम सेमेस्टर में वोकेशनल पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं को परीक्षा के समय मिल पाया था। कॉलेजों को पाठ्यक्रम पूरा कराने में समस्या हुई। उधर, प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। अगस्त मध्य से परीक्षा कराई जानी हैं। 

विश्वविद्यालय डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि पाठ्यक्रमों को तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। द्वितीय और तृतीय वर्ष का पाठ्यक्रम एक साथ तैयार कराया जा रहा है। विभिन्न विषयों की बोर्ड ऑफ स्टडीज कराई जा रही है। पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जो विषय रह गए उनकी भी बोर्ड ऑफ स्टडीज जल्द कराई जाएगी, जिससे पाठ्यक्रम जल्द से जल्द तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें