फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा, मूल्यांकन में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कुलसचिव कार्यालय घेरा

Mon, 27 Jun 2022 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बाहर सोमवार की सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुडे़ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुलसचिव कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इन छात्रों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोबारा मूल्यांकन करने की मांग की है। एबीवीपी के छात्रओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों का आरोप है कि करीब 75000 छात्रों की अंक तालिका में गड़बड़ी मिली है।

परिषद के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पुनीत कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी हुआ है। इसमें 1.75 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, करीब 75 हजार के परिणामों में त्रुटियां हैं। छात्रों को तीन से चार विषयों में फेल कर दिया गया है। अनुपस्थित रहने पर विषय के आगे फेल लिखा है, तय ग्रेडिंग पर एक विषय में पास तो दूसरी में फेल कर दिया गया है। मार्कशीट का ऑनलाइन प्रिंट निकालने पर ये त्रुटियां मिलीं। 

विज्ञापन


इस पर आगरा कॉलेज समेत अन्य छात्र विश्वविद्यालय में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। सुनवाई नहीं होने पर कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर धरना देने लगे। करीब ढाई बजे परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव आए और ज्ञापन लेकर पुनर्मूल्यांकन का आश्वासन दिया। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर बेमियादी धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में सौरभ चौधरी, मनीष बघेल, गौरव चौधरी, नितिन  दुबे, करन सिंह, कुलदीप वर्मा, आनंद प्रकाश महतो, राघवेंद्र सिंह, विशाल सिंह, राज राजपूत, अभिषेक दिवाकर, अंजलि, नितिन माहेश्वरी आदि शामिल रहे। 

पंखे किए बंद, बेहाल हुए छात्र-छात्राएं

एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रियंका तिवारी ने बताया कि धरना दे रहे छात्र-छात्राओं को हटाने के लिए सुरक्षा गार्ड ने गैलरी के पंखे बंद कर दिए, इससे छात्र-छात्राएं गर्मी से बेहाल हो गईं। सुरक्षा गार्ड से बहस भी हुई। छात्रों के उग्र होने की चेतावनी देने पर पंखा चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें