फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, तोड़ा सचिवालय का ताला; मची रही अफरा-तफरी

Tue, 08 Jul 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स में फेल छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की मांग को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान सचिवालय गेट का ताला तोड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने  ज्ञापन लिया तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के दो दलों ने प्रदर्शन किया। आगरा कॉलेज इकाई ने जहां स्नातक कोर्स में फेल छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने और विशेष परीक्षा कराने की मांग रखी। इस दौरान किसी सक्षम अधिकारी के नहीं मिलने और कुलपति कार्यालय पर ताला जड़ने से गुस्साए छात्रों ने सचिवालय का ताला छात्रों ने तोड़ दिया। विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर आकर ज्ञापन लिया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। वहीं प्रदेश महासचिव के साथ आए नर्सिंग के छात्रों ने अंक तालिका की गड़बड़ी दूर करने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान


 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आगरा कॉलेज के बीए, बीएससी और बीकॉम के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रेस देने व स्पेशल परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में घंटों प्रदर्शन किया। आगरा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि छात्र समस्याओं के समाधान के लिए विवि आए थे, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मिलने नहीं आया। उल्टा सभी गेटों पर ताला जड़ दिया गया। इससे गुस्साए छात्रों ने सचिवालय का ताला तोड़ कुलपति कार्यालय में प्रवेश किया और वहीं धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद उप कुलसचिव आरके त्रिपाठी पहुंचे और छात्रों से ज्ञापन लिया। अनिल सूर्यवंशी ने कुलसचिव से कहा कि छात्रों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश सिकरवार, सौरभ सागर, श्याम सुंदर, सुमित पचौरी, समीर शेख, खुशी, अरुण धाकड़, आरव पांडे आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -   लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री...धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग; मंजर देख कांप गई रूह



 
विज्ञापन

अंक तालिका में संशोधन के लिए दिया ज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम के नेतृत्व में बीएससी नर्सिंग सत्र 2020-24 के छात्र-छात्राएं अपनी समस्या लेकर परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंचे। बताया कि कोर्स का परिणाम 29 मई काे जारी किया गया था। जब अंक तालिका आई तो उसमें कई गलतियां थी। कॉलेज की ओर से विवि को संशोधन करने के लिए अंकतालिकाएं भेज दी गई लेकिन अभी तक संशोधन नहीं हो सका है। जिसके चलते छात्र-छात्राएं नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने उन्हें समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। अंकुश गौतम ने बताया कि विवि की ओर से कुछ घंटों बाद ही विद्यार्थियों की समस्या का समाधान कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें