फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAMS Exam Canceled: परीक्षा रद्द होने से छात्रों में फैला गुस्सा, जाम लगाने जा रहे थे, पुलिस ने उठाया

Sat, 05 Aug 2023 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कई छात्र छात्राओं का कहना है कि वह दूसरे जिलों से आगरा में परीक्षा देने आए हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए कमरे किराए पर ले लिए, लेकिन विश्वविद्यालय ने अचानक से उनकी परीक्षा रद्द कर दीं, ऐसे में अब वह लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
जाम लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की परीक्षा को अचानक से सुबह रद्द कर दिया गया। छात्र-छात्राओं को मोबाइल पर परीक्षा रद्द होने का मैसेज मिला। वह लोग काफी परेशान हो गए। कई छात्र छात्राओं का कहना है कि वह दूसरे जिलों से आगरा में परीक्षा देने आए हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए कमरे किराए पर ले लिए, लेकिन विश्वविद्यालय ने अचानक से उनकी परीक्षा रद्द कर दीं, ऐसे में अब वह लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं का कहना है कि पहले से ही हमारी परीक्षा काफी लेट चल रही है। सत्र को लंबित कर दिया गया है, अब एक बार फिर से विश्वविद्यालय द्वारा बिना कारण बताए परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। वहीं अधिकारी जवाब तक नहीं दे रहे हैं। 

बता दें डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य, स्पेशल और पूरक परीक्षाएं होनी थीं, परीक्षा शुरू होने से मात्र चार घंटे पहले ही सभी परीक्षार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज आता है जिसमें बताया जाता है कि परीक्षाएं अपरिहार कारणों से रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें