फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोचिंग में छात्रों व परिजन का हंगामा, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भगवान टॉकीज के समीप एक कोचिंग में छात्रों व उनके परिजन ने शनिवार को हंगामा किया। आरोप लगाया कि संचालक ने छात्रों से करोड़ों रुपये फीस जमा करा ली। अब बीच में दूसरी कोचिंग में मर्ज करना चाहता है। मौके पर पहुंची न्यू आगरा पुलिस ने छात्रों को समझाया और शांत किया।
विज्ञापन


कोचिंग में करीब 400 छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। छात्राें का आरोप है कि संचालक ने फीस के नाम पर 60 से 80 हजार रुपये हर छात्र से जमा कराए। तीन दिन से डीएम का आदेश बताकर कोचिंग बंद कर रखी थी। पूरा स्टाफ भी नहीं है। शनिवार सुबह 10 बजे कोचिंग पढ़ने गए तो कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। तब उन्हें जानकारी हुई कि संचालक कोचिंग को किसी दूसरी कोचिंग में मर्ज करना चाहता है।
उनसे जमा कराई फीस भी नहीं लौटा रहा। इस पर उन्होंने परिजन को फोन कर बुला लिया। छात्रों ने परिजन के साथ हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। 57 छात्रों ने कोचिंग संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिग का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें