फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिस छात्र की तलाश में भटक रहे थे घरवाले, सीएम योगी से लगाई गुहार...वो बालगृह में मिला

Sat, 19 Oct 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 पीलीभीत से 14 अक्तूबर को लापता छात्र की तलाश में घरवाले न जाने कहां-कहां भटके। गोरखपुर में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन तक किया गया। वो छात्र बालगृह में मिला।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से 14 अक्तूबर को लापता छात्र की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गोरखपुर आवास तक प्रदर्शन किया। उस बच्चे को करीब 4 दिन बाद जीआरपी आगरा की मुस्कान टीम ने खोज निकाला। उसे पीलीभीत की थाना माधौटांडा पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पीलीभीत के गांव बोदीभूड़ गांव का 15 साल का शिवम दिल्ली के पहाड़गंज स्टेशन पर मिला था, जिसे बालगृह में भिजवा दिया। वहीं बालक के परिजन को पड़ोसियों पर अपहरण का शक था। वह बालक को गांव के बाहर तक छोड़ने गए थे। परिजन ने बच्चे के अपहरण का मुकदमा थाना माधौटांडा में दर्ज कराया। पड़ोसी पर शक जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भी बच्चे की बरामदगी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

उधर, वहां की पुलिस भी बच्चे की बरामदगी के प्रयास में लगी थी। इसी बीच मुस्कान की टीम ने पहाड़गंज बालगृह में आए पीलीभीत के आठवीं कक्षा के छात्र से पूछताछ की तो उसने अपने गांव और माता-पिता का नाम बताया। उसने बताया कि घरवालों ने उसका प्रवेश हिंदी माध्यम स्कूल से निकालकर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करा दिया। पढ़ाई के दबाव के चलते वह घर से कुछ सामान लेकर दिल्ली भाग आया।
विज्ञापन


जीआरपी की टीम ने छात्र के गांव का पता लगाकर परिजन से संपर्क किया। वीडियो कॉल से बच्चे की बातचीत करवाई गई। बच्चे ने बताया कि जिस पड़ोसी पर शक कर रहे हैं, उसने मदद की थी। इसके बाद वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। बच्चे को पुलिस की मौजदूगी में उसके परिजन से सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें