फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादाएं तार-तार, वीसी को थमाए पैसे

Fri, 03 Jul 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विवि में गुरुवार को समस्याएं लेकर पहुंचे छात्रनेता आपा खो बैठे। कुलपति के हाथों में जबरन पैसे देकर शोर मचाया कि यहां रिश्वत के बगैर कोई काम नहीं होता है। उन पर आरोप लगाया कि वे खंदारी कैंपस में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया का अवैध मकान बनवाने में मदद कर रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर, मंत्री को कैंपस से बाहर नहीं किया तो एनएसयूआई के नेता भी कैंपस में रहने लगेंगे। इसे लेकर कार्यालय स्टाफ और छात्र नेताओं के बीच जमकर झड़प हुई। विवि ने छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए विवि स्टाफ ने छात्र नेताओं को खरीखोटी सुनाई। नेता अधिकारियों के साथ तीखी बहस करने लगे। स्टाफ ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया तो वीसी की टेबिल के सामने पड़ी कुर्सियों और सोफों पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। वीसी ने आश्वासन देकर नेताओं को बाहर निकाला। अभद्रता से नाराज कुलपति ने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। तभी तो सीसीटीवी फुटेज के अलावा नामवार सूची तैयार कर मंडलायुक्त को भेजी जा रही है।
वर्जन
- विवि प्रशासन हर समस्या का समाधान करने को तत्पर है। मगर, अभद्रता के साथ मांगों को रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार को छात्र नेेताओं ने कुलसचिव, विवि स्टाफ के साथ अभद्रता की। ऐसे छात्र व नेताओं के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. मोहम्मद मुज्जिमल, कुलपति   
-छात्र नेताओं ने कुलपति कार्यालय में हद दर्जे की अभद्रता की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी शिकायत मंडलायुक्त के साथ ही पुलिस से भी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। नामवार सूची मंडलायुक्त को सौंपी जाएगी। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो विवि के किसी भी कोर्स में नही हैं। उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। रही बात डॉ राम शंकर कठेरिया के मकान की, तो यह विवि के प्रोटोकाल में नहीं आता।
मनोज श्रीवास्तव, विवि, पीआरओ
एनएसयूआई की ओर से न तो वीसी को पैसा दिया गया और न ही अभद्रता की गई। हम तो राज्यमंत्री द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण को हटवाने की मांग को लेकर गए थे। अगर विवि प्रशासन ऐसा नहीं करता तो शुक्रवार को एनएसयूआई विवि गेस्ट हाउस पर कब्जा करेगी।
विज्ञापन

अमित सिंह, राष्ट्रीय सचिव, एनएसयूआई

विवि में समस्याओं को अंबार लगा है। मगर, कोई काम बिना पैसे के नहीं होता। अगर छात्रों के हित में मुकदमा होता है तो उसके लिए भी हम तैयार हैं।
निर्वेश शर्मा, शहर अध्यक्ष, सपा छात्र सभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें