फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने छीनी छात्र की जिंदगी: डंपर ने राैंदा स्कूटी सवार किशोर, अस्पताल में माैत; परिवार में मची चीख-पुकार

Sat, 29 Aug 2026 05:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


http://

गढ़ी गुसाईं निवासी राधारमन का पुत्र गगन ( 17)कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह गढ़ी गोदना के पास खोखा संचालक की स्कूटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए आगरा अस्पताल ले गए। यहां करीब 1:30 बजे उपचार के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि अज्ञात डंपर की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें