फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अपहृत छात्रा का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर

Sat, 23 Apr 2022 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस छात्रा की तलाश में आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र से अगवा 17 वर्षीय 11वीं की छात्रा का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक रोहित के पिता लखनलाल को जेल भेज दिया है। पुलिस छात्रा की तलाश के लिए आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को 13 अप्रैल को ताऊ स्कूल छोड़ने आए थे। कुछ देर बाद ताऊ ने उसे दो युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था। उन्होंने पीछा किया था। इस पर युवक ने उनकी बाइक में लात मार दी थी, जिससे वो गिरकर घायल हो गए। इतने में मौका पाकर बाइक सवार छात्रा को लेकर वहां से फरार हो गए। इस मामले में छात्रा को बहलाफुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले।  जिसके बाद आरोपी की पहचान भरतपुर के कुम्हेर निवासी रोहित के रूप में हुई। उसके साथ गांव का ही भोला भी था। पुलिस ने उनके घर में दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने फिरोजाबाद और अलीगढ़ में भी तलाश की, लेकिन युवक और किशोरी नहीं मिले। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी रोहित के पिता लखनलाल को जेल भेजा जा चुका है।  आरोपी की गिरफ्तारी के  लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, छात्रा के परिजन परेशान हैं। पुलिस के साथ ही परिजन भी अपने स्तर से बेटी की तलाश में लगे हैं। वह हर संभव स्थान पर जा रहे हैं। उन्हें यही चिंता सता रही है कि बेटी किस हाल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें