फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर भरे पानी में फैला करंट...तड़प-तड़पकर छात्र की माैत, देखते रहे लोग; बचाने की नहीं जुटा सके हिम्मत

Sat, 12 Jul 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में शनिवार को दर्दनाक घटना हुई। सड़क पर भरे पानी में करंट प्रभावित हो गया। इसकी चपेट में आकर एक छात्र तड़पता रहा। उसकी माैत हो गई और लोग देखते रहे।
विज्ञापन
Electric Shock - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में सड़क पर भरे पानी में टोरंट कंपनी के विद्युत कनेक्शन देने वाले बाॅक्स से करंट प्रवाहित हो गया। रास्ते में जा रहा छात्र प्रकाश (22) उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने की वजह से वह पानी में गिरा गया और तड़पने लगा, लेकिन डर की वजह से उसे किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जब तक टोरंट कंपनी ने बिजली काटी तब तक उसकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। न्यू आगरा क्षेत्र में सड़क पर पानी जमा था। इसमें करंट फैल गया। मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव खिरौरी निवासी प्रकाश की जान चली गई। वह इंद्रपुरी कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। भगवान टॉकीज स्थित एक कोचिंग संस्थान में एसएससी की तैयारी कर रह था। शाम को करीब 5 बजे वह पढ़ने के लिए लाइब्रेरी जा रहे था। 

 

रास्ते में सड़क पर भरे पानी में टोरेंट के बॉक्स से करंट आ गया। वहां से गुजरते समय प्रकाश को करंट लग गया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। यह देख लाेगों में अफरा-तफरी मच गई। पानी में करंट से प्रकाश तड़पता रहा। मगर, करंट सड़क पर भरे पानी में आने की वजह से किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की।

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने टोरंट कंपनी को शिकायत कर बाॅक्स से लाइट कटवाई। इसके बाद प्रकाश को उठाया, तो उसकी माैत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अधिक जलभराव होने के कारण ये घटना हुई है। करंट लगने के कारण की जांच की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-UP: दोस्त के प्यार में पागल युवक...शादी की जिद, दोनों लड़कियों की ड्रेस में करते हैं ये काम; पुलिस भी हैरान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें