इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये थी। टैंकर के चालक मुरैना निवासी रविंद्र रावत से पूछताछ में पता चला कि दूध कैलारस, मुरैना स्थित त्यागी दुग्ध डेयरी का है और इसका संचालक मुरैना निवासी सुखेंद्र त्यागी है। दूध को सुरक्षित रखने के लिए रसायन मिलाने की भी आशंका है। ऐसे में जांच के लिए दो नमूने ले लिए गए हैं। रिपोर्ट में फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दो बच्चों की हुई थी माैत
आगरा के कागारौल कस्बा निवासी पशु व्यापारी भूरा के 11 महीने के बेटे अवान और दो साल की बेटी माहिरा की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। दोनों को मां मुस्कान ने दूध पिलाकर सुलाया था। रात तकरीबन 12 बजे बेटे में हरकत न होने पर मां ने शोर मचाया। इस पर परिजन जाग गए। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अवान की पहले ही जान चली गई थी। माहिरा की भी इलाज के दौरान सांसें थम गईं। हृदय विदारक घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने दूध का सैंपल लिया है।
ये भी पढ़ें-
UP: दोस्त के प्यार में पागल युवक...शादी की जिद, दोनों लड़कियों की ड्रेस में करते हैं ये काम; पुलिस भी हैरान
http://