यूपी में एटा के मोइद्दीनपुर में अचानक गिरी पुराने मकान की दीवार की चपेट में आकर एक आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जबकि महिला सहित साल स्कूली बच्चे दीवार से दबकर घायल हो गए।
जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी पाकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया जिला अस्पताल पहुंच। पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मोइद्दीनपुर निवासी गजराज पुत्र चेतराम अपने पुराने मकान को गिरा रहा था। नए मकान को बनाने के लिए मकान की दीवार भी तोड़ी जा रही थी।
तभी दीवार गिर और उसमें स्कूल जा रही छात्रा सोनम (8) पुत्री राकेश, खुशबू पुत्री मुकेश, मुस्कान पुत्री अरविंद, काजल पुत्री मुरारी, विशाल पुत्र जितेंद्र, गुलशन पुत्र दीपक और महिला गुड्डो देवी पत्नी जसवंत दब गए।