फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में कक्षाएं शुरू, छात्रों में दहशत का माहौल

विज्ञापन
18एमएनपी-37-गोपीनाथ अड्डा से कैंडल मार्च निकालते शहर के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। नवोदय विद्यालय में संदिग्ध परिस्थिति में हुई छात्रा की मौत के मामले में प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। परिजनों लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, जांच टीम समझ नहीं पा रही है कि मामला आत्महत्या का माना जाए या फिर हत्या की रिपोर्ट को आधार माना जाए।
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुटी है। एक टीम लगातार विद्यालय में जांच कर रही है, वहीं दूसरी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में सोमवार तड़के कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया गया है। वहीं मंगलवार की रात पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य सुषमा सागर, वार्डन और दो छात्राओं के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो की धारा को भी एफआईआर में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच पुलिस की दो टीमें कर रही हैं। एक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। तो वहीं दूसरी टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
छात्रों में है दहशत
नवोदय विद्यालय के छात्रों में अभी भी दहशत बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को विद्यालय प्रशासन कक्षाओं को शुरू कराने के प्रयास में जुट गया है। बताया गया कि गुरुवार से शुरू होने वाली छमाही परीक्षा को लेकर तैयारी कर ली गई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बुधवार को ही परीक्षाओं के लिए सिटिंग प्लान पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि गुरुवार से विधिवत कक्षा छह से लेकर 12 तक की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी छात्र छात्राओं ने पहले की तरह विद्यालय की सभी प्रकार की गतिविधियों खाना, नाश्ता आदि में व्यस्त देखा गया।
घर नहीं जाने दिए बच्चे
छात्रा की मौत के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेने के लिए नवोदय विद्यालय पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे। वहीं आरोपी छात्र के परिजन भी उसे लेने विद्यालय पहुंचे, लेकिन प्रभारी प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी और स्थानीय पुलिस की अनुमति के बिना छात्र को छुट्टी देने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य बच्चों को भी विद्यालय प्रशासन ने छुट्टी नहीं दी।
कैंडल मार्च निकालकर छात्रा के लिए मांगा न्याय
नवोदय की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए अब हर ओर आवाज उठ रही है। बुधवार को शहर के गोपीनाथ अड्डा से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग की। शहर भ्रमण के बाद कैंडल मार्च शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। यहां सभी ने छात्रा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने भी छात्रा को न्याय दिलाने की बात कही।
सोशल मीडिया पर कैंडल मार्च के लिए आह्वान किया गया था। इसके चलते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम को तीन सैकड़ा से अधिक लोगों ने गोपीनाथ अड्डा से कैंडल मार्च की शुुरुआत की। यहां कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री ने कैंडल मार्च की अगुवाई की।
कैंडल मार्च आगरा रोड, बड़ाचौराहा, संता बसंता चौराहा, लेनगंज होता हुआ नगर पालिका स्थित शहीद पार्क पर पहुंचा। यहां दो मिनट का मौन धारण का लोगों ने छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भोगांव के केएल इंटरनेशनल एकेडमी में भी छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
निदेशक डॉ. पंकज पांडेय व छात्र-छात्राओं ने छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान शिक्षक निशांत पांडेय, अंसार कुरेशी, माधुरी दीक्षित, आशुतोष पांडेय, अवनीश शाक्य, नीलम सक्सेना, विमलेश राजपूत, गौरव दुबे, अभिषेक शाक्य आदि मौजूद रहे।
मौत की हो सीबीआई जांच
करहल। यूनिक एजूकेशनल हेल्थ एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर कैंडल जलाकर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के सचिव एवं भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान के संयोजक विवेक पांडेय ने छात्रा की मौत की सीबीआई जांच कराने और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर हर्ष वर्धन यादव, अंकित यादव, गोपाल दुबे, मानिक यादव, गौरव, रघुकुल, मोहित, कुलदीप, विवेक, इंद्र, रोहित, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें