आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए दो चोरों से 20 हजार रुपये बरामद करके खुलासा कर दिया। पुलिस के खुलासे से नाराज जवान ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया था। कई दिन तक अफसरों के चक्कर काटे। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने केस की जांच जगदीशपुरा से हटाकर हरीपर्वत थाने सौंपी।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दिनेश के घर चोरी के तीसरे आरोपी भूपेंद्र निवासी नगला भिक्की, शमसाबाद को पकड़ा है। चोरी के आभूषणों को बेचकर एकत्रित किए 6.30 लाख रुपये, कुछ सोना, मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी पर विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले जगदीशपुरा पुलिस चोरी के दो आरोपी विकास निवासी रामनगर की पुलिया और जीतू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ये भी पढ़ें - Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण
चोरी का नहीं पूरा माल बरामद, पीड़ित को पुलिस से आस
पीड़ित दिनेश ने बताया कि घर से करीब 14 तोले सोने के आभूषण, साढ़े सात सौ ग्राम चांदी और 35 हजार की नकदी चोरी हुई थी। जिसमें से कुल साढ़े छह लाख रुपये और पीले धातु की बटन बरामद हुई है। इससे पहले 20 हजार की बरामदगी हुई। जो चोरी हुई समान की कीमत का 30 फीसदी से भी कम है। लेकिन अब आशा है कि पुलिस अन्य सामान को भी चोरों से पूछताछ कर बरामद कर लेगी।